तराई में तीन दिन से लगातार तेज व हल्की बारिश हो रही है। इससे जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।पहाड़ के साथ ही तराई-भाबर में ला नीना का प्रभाव चरम पर होने से इस बार सामान्य से 15 से 20 प्रतिशत अधिक बारिश होने की संभावना है। जून को छोड़ दिया जाए तो जुलाई और अगस्त में औसत सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है।



