38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर समारोह: योग और मलखंभ को मिला राष्ट्रीय खेलों में स्थान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आग्रह पर भारतीय ओलंपिक संघ ने स्वीकार किया पारंपरिक खेलों को शामिल करने का निर्णय, शुभंकर, लोगो, जर्सी, एंथम और टैगलाइन का भव्य लॉन्च

देहरादून, 16 दिसंबर 2024: 38वें राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर समारोह में योग और मलखंभ को राष्ट्रीय खेलों का हिस्सा बनाने की ऐतिहासिक घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आग्रह पर भारतीय ओलंपिक संघ ने इसे स्वीकार कर लिया। रविवार को देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित भव्य शुभंकर समारोह में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पीटी ऊषा ने यह जानकारी दी।

May be an image of 3 people and people dancingइस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर प्रतीक, लोगो, जर्सी, टॉर्च, एंथम और टैगलाइन का अनावरण किया। राष्ट्रीय खेलों के लिए ‘संकल्प से शिखर तक’ टैगलाइन घोषित की गई, जिसे खेलों के प्रति समर्पण और संघर्ष का प्रतीक बताया गया।

May be an image of 6 people, dais and textमुख्यमंत्री ने समारोह में कहा कि आज का दिन उत्तराखंड के खेल इतिहास में महत्वपूर्ण है। राज्य को राष्ट्रीय खेलों की मेज़बानी मिलने पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों का लोगो उत्तराखंड की विविधता और प्राकृतिक सौंदर्य को प्रदर्शित करता है, और मोनाल (राज्य पक्षी) से प्रेरित शुभंकर युवा खिलाड़ियों को बड़े लक्ष्यों को पाने के लिए प्रेरित करेगा।

No photo description available.मुख्यमंत्री ने इस मौके पर घोषणा की कि राज्य सरकार ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के लिए 500 करोड़ रुपये का निवेश किया है, जिससे नए खेल मैदानों, स्टेडियम, स्विमिंग पूलों, साइकिलिंग ट्रैक, शूटिंग रेंज और वाटर स्पोर्ट्स के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास होगा। पर्वतीय क्षेत्रों में छोटे खेल स्टेडियमों के निर्माण से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

May be an image of football and textमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत को खेल महाशक्ति बनाने के लिए सरकार हर स्तर पर प्रयास कर रही है, जिसमें फिट इंडिया और खेलो इंडिया योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने राज्य सरकार की नई खेल नीति का भी उल्लेख किया, जिसमें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने का प्रावधान है।

कार्यक्रम में केंद्रीय खेल राज्यमंत्री रक्षा खडसे ने भी उत्तराखंड के खिलाड़ियों की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार राज्य के खेल विकास में पूरा सहयोग करेगी। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पीटी ऊषा ने उत्तराखंड को शुभकामनाएं दीं और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेलों के विकास की उम्मीद जताई।

May be an image of 5 peopleउत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने राज्य के रजत जयंती वर्ष में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को उत्साहवर्धक बताया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, विधायक उमेश शर्मा काऊ, सुनैना कुमारी, राज्य ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, और खेल निदेशक प्रशांत आर्य सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आरजे काव्य ने किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33