उत्तराखण्ड पुलिस के 8 अधिकारियों और कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस पर ‘राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक’

देहरादून: उत्तराखण्ड शासन और पुलिस महानिदेशक की ओर से गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा और विशिष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष 8 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ’’राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक’’ से नवाजा जाएगा। इसके अतिरिक्त, पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रशस्ति डिस्क ‘‘गोल्ड’’ और ‘‘सिल्वर’’ प्रदान करने की घोषणा भी की गई है।

राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक (विशिष्ट कार्य हेतु) पाने वालों में खुराना (पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण, देहरादून), अजय सिंह (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून), प्रमेन्द्र सिंह डोबाल (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार), सुरजीत सिंह पंवार (अपर पुलिस अधीक्षक, 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार), लोकजीत सिंह (अपर पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार), दीपक सिंह पंवार (उप निरीक्षक, पौड़ी गढ़वाल), ज्योति कन्याल (उप निरीक्षक, देहरादून), और प्रमोद कुमार उनियाल (अपर उप निरीक्षक, उत्तरकाशी) शामिल हैं।

पुलिस महानिदेशक का ‘‘गोल्ड’’ प्रशस्ति डिस्क (सेवा के आधार पर) प्रदीप कुमार राय (पुलिस अधीक्षक अभिसूचना), राकेश रावत (पुलिस उपाधीक्षक, हरिद्वार), बिपेन्द्र सिंह (पुलिस उपाधीक्षक, 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार), उमादत्त सेमवाल (निरीक्षक यातायात, टिहरी गढ़वाल), कुंवर सिंह रावत (निरीक्षक, पिथौरागढ़), जगत सिंह बिष्ट (उप निरीक्षक, देहरादून), विजय लक्ष्मी जुयाल (उप निरीक्षक, पुलिस मुख्यालय), राजेन्द्र सिंह (अपर गुल्मनायक, 31वीं वाहिनी पीएसी), और सुरेश लाल स्नेही (अपर उप निरीक्षक, सीआईडी खण्ड, देहरादून) को प्रदान किया जाएगा।

‘‘गोल्ड’’ (विशिष्ट कार्य हेतु) पाने वालों में कमल कुमार लुन्ठी (निरीक्षक, देहरादून), प्रकाश शाह (उप निरीक्षक, एएनटीएफ देहरादून), दिनेश कुमार (उप निरीक्षक, एएसआईओ मंगलौर, हरिद्वार), नरेश चौहान (निरीक्षक, ऊधमसिंहनगर), नरेश सिंह (उप निरीक्षक, हरिद्वार) का नाम शामिल है।

‘‘सिल्वर’’ डिस्क (सेवा के आधार पर) पाने वाले पुलिसकर्मियों में कृष्ण कुमार वी0के0 (पुलिस महानिरीक्षक, देहरादून), कमलेश पन्त (पुलिस उपाधीक्षक, सचिवालय सुरक्षा), अनिल मनराल (पुलिस उपाधीक्षक, हल्द्वानी), महेश चन्द्र (अग्निशमन अधिकारी, अल्मोड़ा), जीवन सिंह बिष्ट (निरीक्षक, सतर्कता मुख्यालय), और बालम सिंह बजेली (दलनायक, एसडीआरएफ, देहरादून) शामिल हैं।

‘‘सिल्वर’’ (विशिष्ट कार्य हेतु) पाने वालों में अजय गणपति कुम्भार (पुलिस अधीक्षक, चम्पावत), लक्ष्मण सिंह नेगी (निरीक्षक, देहरादून), त्रिभुवन रौतेला (निरीक्षक, साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, देहरादून), देवेश कुमार खुगसाल (उप निरीक्षक, देहरादून), प्रद्युमन सिंह नेगी (उप निरीक्षक, पौड़ी गढ़वाल), अमनदीप सिंह (उप निरीक्षक, चमोली), विकास कुमार सैनी (मुख्य आरक्षी, टिहरी गढ़वाल), प्रदीप सिंह मेहता (आरक्षी, एसडीआरएफ उत्तराखण्ड), पंकज बिष्ट (आरक्षी, पीएसी, टिहरी गढ़वाल) और वसीम अकरम (आरक्षी, हरिद्वार) शामिल हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33