दून में कुट्टू के आटे से बीमार हुए 90 लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

नवरात्रि के पर्व पर कुट्टू के आटे का सेवन करने से हाल ही में 90 से अधिक लोग बीमार हो गए हैं। ये घटना दून शहर के विभिन्न हिस्सों में हुई, जहां कुट्टू के आटे के सेवन से लोगों की तबीयत बिगड़ने पर उनका इलाज कोरोनेशन और दून अस्पताल में चल रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, विकासनगर क्षेत्र के लक्ष्मी ट्रेडर्स और शिवपाल चौहान, जो शिमला बायपास स्थित पटेल नगर क्षेत्र में गोदाम संचालित करते हैं, से कुट्टू का आटा खरीदा गया था। इसके अलावा, दून के कई अन्य स्टोरों से भी कुट्टू के आटे की आपूर्ति की गई थी, जिनमें अग्रवाल ट्रेड स्टोर (दीपनगर), लक्ष्मी स्टोर (बंजारा वाला), संजय स्टोर (करनपुर), शर्मा स्टोर (रायपुर), केदारपुरम, एमडीडीए कॉलोनी, कोहली ट्रेडर्स (दर्शनी गेट) आदि प्रमुख हैं।

पुलिस ने इन सभी दुकानों और गोदामों से कुट्टू का आटा जब्त कर लिया है और कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे केवल प्रमाणिक कुट्टू के आटे का ही सेवन करें और अगर उक्त दुकानों से आटा खरीदा हो तो उसका सेवन न करें।

जनहित में जारी अपील:
दून पुलिस ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि जिन व्यक्तियों ने विकासनगर, पटेलनगर, कोतवाली क्षेत्र के गोदामों और दुकानों से कुट्टू का आटा खरीदा है, वे उसका सेवन न करें। वे कुट्टू के आटे की प्रमाणिकता की जांच के बाद ही उसका सेवन करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33