गोलापार स्टेडियम हुआ शानदार समापन समारोह के लिए सज, मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने किया निरीक्षण

38वें राष्ट्रीय खेलों के शानदार समापन के लिए गोलापार स्टेडियम पूरी तरह से तैयार हो गया है। समापन समारोह शुरू होने से ठीक 24 घंटे पहले, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने स्टेडियम का निरीक्षण किया और तैयारियों को अंतिम रूप दिया। समापन समारोह के लिए लगभग 15,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

May be an image of 4 people and textनिरीक्षण के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा, “हमारे सभी मेहमानों ने माना है कि यह अब तक के सबसे भव्य राष्ट्रीय खेल हैं, और हम इन्हें शानदार तरीके से समाप्त करने जा रहे हैं।” खेल मंत्री ने यह भी कहा कि उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने इन खेलों में अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़कर नए मानक स्थापित किए हैं, जिससे समापन समारोह की खूबसूरती और बढ़ गई है।

May be an image of 7 people, people playing football and textउन्होंने बताया कि समापन समारोह में सभी पदक विजेताओं को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा, उन खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अपने इवेंट्स में पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ा है। खेल मंत्री ने यह भी कहा कि समापन समारोह में उत्तराखंड के पारंपरिक योगासन का विशेष प्रदर्शन किया जाएगा।
May be an image of 2 people and textइस मौके पर मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फेंसिंग के पदक विजेताओं को मेडल पहनाकर उन्हें सम्मानित किया।

May be an image of 11 people, dais and text

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33