उत्तराखंड: संन्यासिनी के भेष में चीन की महिला को SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा

भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने एक संदिग्ध महिला को गिरफ्तार किया, जो संन्यासिनी के भेष में रात के समय नेपाल से भारत की ओर आ रही थी। महिला के पास भारत आने का वैध वीजा नहीं था। जांच के दौरान पता चला कि वह चीन की नागरिक है और उसकी पहचान 30 वर्षीय यांग किन्हान (Yang Qinhan) के रूप में हुई।

यह घटना बीते बुधवार रात करीब दो बजे की है, जब SSB की 57वीं वाहिनी ने बनबसा स्थित चेक पोस्ट पर एक महिला को संदिग्ध गतिविधि के आधार पर रोका। महिला ने अपने गले में रुद्राक्ष की मोटी माला डाली हुई थी और सिर पर “ॐ नम: शिवाय” लिखा हुआ साफा लपेट रखा था। जब महिला से पूछताछ की गई, तो वह मुस्कुराते हुए जवाब देती रही, लेकिन उसकी अंग्रेजी भाषा में ठीक से बात नहीं हो पा रही थी, जिससे सुरक्षा बलों को और संदेह हुआ।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि महिला के पास भारत आने के लिए कोई वीजा नहीं था। उसके पासपोर्ट से यह पुष्टि हुई कि वह चीनी नागरिक है। महिला से पूछताछ के बाद उसे कानूनी कार्रवाई के लिए भारतीय अप्रवासन विभाग के हवाले कर दिया गया। इसके बाद, अप्रवासन विभाग ने महिला को नेपाल की सशस्त्र पुलिस के हवाले कर दिया।

SSB ने इस मामले में गंभीरता से जांच जारी रखी है, और यह घटना भारत की सीमा सुरक्षा को लेकर सवालों को जन्म देती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33