79वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने किया ध्वजारोहण, आपदा पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

परेड मैदान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों और उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित


देहरादून: “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा” की गूंज के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आज़ादी के महानायकों को नमन किया और उत्तरकाशी के धराली व अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास और देहरादून के परेड मैदान में ध्वजारोहण किया। परेड मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी।

सराहनीय सेवा पदक (सेवा आधारित):

  • श्वेता चौबे, सेनानायक IRB द्वितीय, देहरादून

  • यागेश चंद्र, DSP इंटेलीजेंस

  • विपिन चंद्र पाठक, GRP इंस्पेक्टर

  • नरेंद्र सिंह बिष्ट, इंस्पेक्टर हरिद्वार

  • राकेश चंद्र भट्ट, SI CID देहरादून

  • अजय प्रकाश सेमवाल, लीडिंग फायरमैन, देहरादून

  • सुनीत कुमार, हेड कांस्टेबल, देहरादून

सराहनीय सेवा पदक (विशिष्ट कार्य):

  • शेखर चंद्र सुयाल, एएसपी हरिद्वार

  • कैलाश चंद्र भट्ट, इंस्पेक्टर देहरादून

  • राजेंद्र सिंह खोलिया, इंस्पेक्टर पौड़ी गढ़वाल

  • मनोहर सिंह रावत, एसआई पौड़ी गढ़वाल

  • ओमकांत भूषण, एसआई पौड़ी गढ़वाल

  • दीपक कुमार, एएसआई पौड़ी गढ़वाल

  • गोपाल राम, हेड कांस्टेबल पौड़ी गढ़वाल

  • अमरजीत, कांस्टेबल पौड़ी गढ़वाल

  • राहुल, कांस्टेबल पौड़ी गढ़वाल

  • सोहेल अहमद, रिक्रूट कांस्टेबल, 40वीं वाहिनी PAC

  • रविंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल IRB द्वितीय

  • स्नेहा तड़ियाल, एसआई चमोली

  • वरिंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल हरिद्वार

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33