आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम धामी, हर संभव सहायता का भरोसा

थराली में स्थलीय निरीक्षण कर मुख्यमंत्री ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, कहा—उत्तराखण्ड सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ

थराली/देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को थराली क्षेत्र के आपदा प्रभावित इलाकों में पहुंचे और वहाँ का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न केवल हालात का जायजा लिया बल्कि प्रोटोकॉल तोड़कर सीधे जनता के बीच जाकर लोगों की समस्याएं भी सुनीं।

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि ऊपरी गांवों का रास्ता जल्द से जल्द खोला जाए, ताकि राहत और बचाव कार्य सुचारू रूप से पहुँच सकें। इस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि रास्ता खोलने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है और जैसे ही मार्ग सुरक्षित होगा, वे स्वयं प्रभावित गांव जाकर स्थिति का जायजा लेंगे।

May be an image of 3 people, crowd and text

मुख्यमंत्री धामी इससे पहले धराली आपदा के दौरान भी लगातार तीन दिनों तक प्रभावित क्षेत्र में डटे रहे थे और हर राहत एवं बचाव कार्य की स्वयं मॉनिटरिंग की थी।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि उत्तराखण्ड सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और प्रभावित गांवों तक राहत एवं सहायता पहुँचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33