उत्तराखंड में आज होगी बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक, क्या पहली बार बिना प्रभारी के होगी मीटिंग?

उत्तराखंड बीजेपी की कोर ग्रुप बैठक आज शनिवार को होनी है. जो बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में होगी.

देहरादून: उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की कोर ग्रुप की बैठक आज 14 फरवरी को कई सालों के बाद होने जा रही है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे तो वहींं केंद्रीय नेता के तौर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस बैठक में मौजूद रहेंगे.

जानकारी के मुताबिक, बीजेपी कोर ग्रुप की यह बैठक शनिवार यानी 14 फरवरी की दोपहर एक बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट के पास स्थित होटल पदमिनी में रखी गई है. उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में हो रही बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पार्टी के संगठन महामंत्री समेत तीन अन्य प्रदेश महामंत्री, 5 लोक सभा और 3 राज्य सभा मिलाकर आठों सांसद इस बैठक में शामिल रहेंगे.

बैठक में शामिल होंगे 17 लोग: बताया जा रहा है कि सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को इस बैठक में नहीं बुलाया गया है. केवल रमेश पोखरियाल निशंक इस बैठक में मौजूद रहेंगे तो वहीं सभी मंत्रियों को भी इस बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया है. केवल सतपाल महाराज और धन सिंह रावत इस बैठक में मौजूद रहेंगे. इस तरह से इस बैठक में चुनकर केवल 17 लागों को शामिल किया गया है.

कोर ग्रुप बैठक के दो पहलू: जौलीग्रांट के पास पद्मिनी होटल में होने जा रही बीजेपी की ये कोर ग्रुप बैठक एक तो लंबे समय बाद आयोजित की जा रही है, दूसरा इस बैठक के कई ऐसे महत्वपूर्ण पहलू हैं. जिनको लेकर चर्चाएं की जा रही है. पहला महत्वपूर्ण विषय तो यही है कि जेपी नड्डा जो कि अब राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से हट चुके हैं, उसके बावजूद भी वो कोर ग्रुप की बैठक ले रहे हैं.

पहली बार ऐसा हो रहा है, जब कोर ग्रुप बैठक बिना प्रदेश प्रभारी की मौजूदगी के बुलाई गई है. बीजेपी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और सह प्रभारी दोनों के उपस्थित रहने की सूचना अब तक इस बैठक में नहीं है. वहीं, इसके अलावा बैठक एजेंडा की बात करें तो हाल ही में पार्टी की ओर से प्रदेश भर में कुछ इंटरनल सर्वे करवाए गए हैं, जिसमें कई विधायकों की परफॉरमेंस बेहद खराब पाई गई है.

विधानसभा चुनाव की रणनीति से लेकर दायित्वों पर हो सकती है चर्चा: ऐसे में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर किस तरह से रणनीति तैयार की जानी है, इसको लेकर चर्चा की जा सकती है. इसके अलावा प्रदेश के वर्तमान में चल रहे कई महत्वपूर्ण मुद्दों के साथ-साथ लंबे समय से पार्टी में हो रही दायित्वों की मांग को लेकर भी चर्चाएं की जा सकती है.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33