ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन में गौचर के पास सुरंग का निर्माण पूरा

गौचर (चमोली): ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। गौचर के पास mt5 और mt6 के अंतर्गत लगभग 2700 मीटर लंबी सुरंग का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। मेगा कंपनी के तत्वावधान में कमेंडा गांव से भटनगर गांव की सीमा तक सुरंग खुदाई का कार्य अब आर पार हो चुका है।

मेगा कंपनी के सर्वे इंचार्ज दिनेश सिंह बिष्ट ने जानकारी दी कि इस सुरंग के निर्माण में लगभग 3 साल का समय लगा। सुरंग के निर्माण कार्य का पूरा होना कंपनी के कर्मचारियों के लिए खुशी का विषय बना है।

सूत्रों के अनुसार, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना का 75% निर्माण कार्य अब तक पूरा हो चुका है। उम्मीद जताई जा रही है कि 2025 तक सभी सुरंगों का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। यह रेल लाइन सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसमें ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक 125 किलोमीटर लंबी रेल लाइन का 104 किलोमीटर हिस्सा सुरंग के माध्यम से गुजरेगा। शेष 21 किलोमीटर में पुल और रेलवे स्टेशन बनेंगे।

रेलवे लाइन का 84% हिस्सा सुरंग के अंदर से गुजरेगा, जिसमें 16 मुख्य और 12 सहायक सुरंगों का निर्माण किया जाएगा। इनमें से सात सहायक सुरंगें ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे से जोड़ी जाएंगी, जो आपातकाल में निकासी का कार्य करेंगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33