कालिंदी खाल में फंसे 19 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, सभी सुरक्षित हर्षिल पहुंचे

खराब मौसम और बर्फबारी के बीच एसडीआरएफ की हाई एल्टीट्यूड टीम ने पूरा किया अभियान

उत्तरकाशी के दुर्गम कालिंदी खाल ट्रेक पर फंसे सभी 19 ट्रेकर्स को एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाल लिया है। लगातार बारिश और बर्फबारी के बीच चलाया गया यह रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है।

सेनानायक के निर्देश पर शुरू हुआ ऑपरेशन

एसडीआरएफ सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर विशेषज्ञ हाई एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीम को दुर्गम क्षेत्र में भेजा गया। टीम ने पहले मौके का जायजा लिया और फिर ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने की कार्रवाई शुरू की।

मौसम ने डाली बाधा, टीम ने दिखाई सूझबूझ

अभियान के दौरान लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण टीम को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। प्रतिकूल मौसम के चलते कार्य प्रभावित हुआ, लेकिन जैसे ही मौसम अनुकूल हुआ, टीम ने दोबारा रेस्क्यू शुरू कर दिया।

सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित हर्षिल पहुंचाए गए

टीम की कड़ी मेहनत और सूझबूझ से सभी 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने में सफलता मिली। उन्हें हर्षिल पहुंचा दिया गया है। इसके साथ ही कालिंदी खाल रेस्क्यू अभियान आधिकारिक रूप से संपन्न हो गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33