spot_img

मुख्यमंत्री धामी ने वायरल ऑडियो प्रकरण में पीड़ित परिवार को दिया सुरक्षा का भरोसा, एसएसपी को निष्पक्ष जांच के निर्देश

कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई चमन सिंह से जुड़े कथित ऑडियो मामले में सीएम ने बालक राम की बेटी दीक्षा से फोन पर की वार्ता, न्याय दिलाने का वादा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह तथा राजपाल सिंह से संबंधित कथित वायरल ऑडियो प्रकरण का संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को पीड़ित बालक राम की पुत्री दीक्षा से दूरभाष पर सीधा संवाद किया।

पीड़ित परिवार को पूर्ण सहयोग का आश्वासन

मुख्यमंत्री ने दीक्षा से प्रकरण की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए समूचे परिवार को हरसंभव सहयोग एवं सुरक्षा मुहैया कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी व्यक्ति या परिवार को भय के वातावरण में रहने के लिए विवश नहीं किया जाएगा।
<


h2>पुलिस कप्तान को सख्त कार्रवाई के आदेश

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रकरण की निष्पक्ष एवं गहन जांच कर नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

कथित ऑडियो में लगाए गए आरोप

सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित ऑडियो में चमन सिंह द्वारा बालक राम, उनके परिजनों एवं पुत्रियों के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करने तथा धमकी देने के आरोप सामने आए हैं। इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने पीड़ित पक्ष से सीधा संवाद स्थापित कर सुरक्षा एवं न्याय का भरोसा दिलाया तथा पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के आदेश दिए।

spot_img

Related Articles

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles