सतपुली में विकास की नई लहर: झील निर्माण सहित कई परियोजनाओं को मंजूरी

सतपुली। भाजपा सरकार में सतपुली नगर पंचायत का बहुमुखी विकास हो रहा है। बहुप्रतीक्षित सतपुली झील के निर्माण के लिए नाबार्ड से ₹56.34 करोड़ की स्वीकृति मिली है। झील के निर्माण से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलने के साथ-साथ यहां खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

यह बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, धर्मस्व, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सतपुली में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहीं। यह सभा भाजपा की नगर पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी अंजना वर्मा और पार्टी के अन्य वार्ड प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित की गई थी।

सतपुली में स्वीकृत प्रमुख योजनाएं:

  1. नगर पंचायत कार्यालय भवन निर्माण: ₹1.61 करोड़।
  2. दगलेश्वर महादेव मंदिर सौंदर्यीकरण: ₹76 लाख।
  3. मल्टीस्टोरी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, पार्किंग और सुलभ शौचालय निर्माण: ₹2.81 करोड़।
  4. औडल बड़ा में गौशाला निर्माण: ₹76 लाख।
  5. नगरीय पंपिंग पेयजल योजना: ₹25.56 करोड़।
  6. पर्यटन विभाग से 40 शय्याओं का आवास गृह: ₹4.42 करोड़।
  7. कार पार्किंग निर्माण: ₹3.52 करोड़।
  8. सिंचाई विभाग से निरीक्षण भवन एवं डॉरमेट्री निर्माण: ₹2.43 करोड़।

मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का तेजी से विकास हो रहा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन के निर्माण और राज्य में बढ़ते पर्यटन को देखते हुए उत्तराखंड का विकास देशभर के लिए उदाहरण बन रहा है।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से आग्रह किया कि निकाय चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाकर ट्रिपल इंजन की सरकार के लिए समर्थन दें।


Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33