बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, 10,000 श्रद्धालुओं की उपस्थिति में गूंजे जयकारे

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किए बदरीनाथ दर्शन, मंदिर को 40 कुंतल गेंदे के फूलों से सजाया गया, यात्रा होगी पॉलीथिन मुक्त


बदरीनाथ (उत्तराखंड), 4 मई 2025:
आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट आज प्रातः 6 बजे शुभ रवि पुष्य योग में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही मंदिर परिसर में ‘जय बदरी विशाल’ के गगनभेदी जयकारों की गूंज सुनाई दी। इस पावन अवसर पर हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई, जिससे माहौल भक्तिमय हो उठा।

May be an image of 6 people, temple, crowd and text that says "TOD9 जीवन चागो! खामो बल च्चाजो"

इस बार कपाट खुलने के लिए देश-विदेश से 10,000 से अधिक श्रद्धालु बदरीनाथ पहुंचे, जो छह माह से जल रही अखंड ज्योति के दर्शन करने के लिए उत्सुक थे।


मुख्यमंत्री धामी ने किए दर्शन
कपाट खुलने के पावन क्षण पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की और श्रद्धालुओं से संवाद भी किया।
May be an image of 2 people, temple and text


40 कुंतल गेंदे के फूलों से सजा बदरीनाथ मंदिर
धाम को इस वर्ष 40 कुंतल गेंदे के फूलों से भव्य रूप से सजाया गया। देर शाम तक मंदिर के सिंहद्वार और उसके शीर्ष भाग पर फूलों की आकर्षक सजावट का कार्य चलता रहा, जिससे पूरा धाम रंग-बिरंगे फूलों की सुगंध और सौंदर्य से महक उठा।

May be an image of 1 person


पॉलीथिन मुक्त होगी यात्रा, प्रशासन सख्त
चमोली जिला प्रशासन ने इस बार बदरीनाथ यात्रा को पॉलीथिन मुक्त बनाने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने धाम व यात्रा मार्ग पर स्थित होटल, ढाबा और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से पॉलीथिन का उपयोग बंद करने की अपील की है।

May be an image of 2 people and Stari Most

प्रशासन ने कर्णप्रयाग, गौचर, नंदप्रयाग, पीपलकोटी, ज्योतिर्मठ, गोविंदघाट और पांडुकेश्वर के होटलों को रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से चस्पा करने और फायर सिलेंडर रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि तीर्थयात्रा सुचारू, सुरक्षित और स्वच्छ बनी रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33