मुख्यमंत्री धामी ने फिर निभाया मामा का फर्ज,अल्मोड़ा बस हादसे में अनाथ हुई शिवानी की शिक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी उठाएगी सरकार

सरकार ने मार्चुला बस हादसे में पीड़ित परिवारों के प्रति जताई संवेदनाएं, हरसंभव सहायता का आश्वासन

13

अल्मोड़ा बस हादसे में अनाथ हुई शिवानी की शिक्षा और देखभाल का जिम्मा उठाएगी सरकार

अल्मोड़ा: मार्चुला में हुए दर्दनाक बस हादसे ने पूरे राज्य को शोक में डुबो दिया है। इस दुर्घटना में कई परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया, जिससे हर किसी के दिल को गहरा आघात पहुंचा है। सरकार ने इस दुखद घटना में अपने माता-पिता को खोने वाली शिवानी की देखभाल और शिक्षा की जिम्मेदारी लेने का संकल्प किया है, ताकि वह अपने जीवन में आगे बढ़कर अपने माता-पिता के सपनों को साकार कर सके।

मुख्यमंत्री ने इस हादसे पर गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं। उन्होंने कहा, “एक मुख्यसेवक और परिवार के सदस्य के रूप में, मैं इस पीड़ा को समझता हूं। हमारा कर्तव्य है कि इस कठिन समय में हम एकजुट होकर प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करें और उनके जीवन को पुनः स्थिरता देने में मदद करें।”

मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ उनके दुख में उनके साथ है और इस विपरीत परिस्थिति में हरसंभव मदद के लिए तत्पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here