मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ किया, खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को वन्दना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत आयोजित कुश्ती और हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साह वर्धन किया।

May be an image of 11 people, people playing hockey, people golfing and textमुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों की मेज़बानी उत्तराखंड के लिए एक बड़ा अवसर है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया, जिन्होंने उत्तराखंड को यह अवसर प्रदान किया।

May be an image of 6 people, people playing American football, people playing football and textधामी ने कहा कि राज्य में अब खेलों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित की गई हैं और खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का मान बढ़ाया है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य इस बार पदक तालिका में टॉप टेन में शामिल है, जबकि पिछली बार गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड 25वें स्थान पर था।

May be an image of 7 people, people playing football, people playing American football and textमुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि देवभूमि अब खेल भूमि के रूप में स्थापित होगी, जहां खिलाड़ियों को अपनी क्षमताओं के अनुसार अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार और देहरादून में खेल संरचनाओं का विकास किया गया है, साथ ही राज्य में खेल प्रतियोगिताएं स्थायी रूप से आयोजित की जाएंगी। राज्य में बने नए वेलो ड्रम्स, स्विमिंग पूल और साइकिलिंग जैसे आधुनिक खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर की भी चर्चा की।

May be an image of 7 people and textमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि खेलों के माध्यम से उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। खेलों के द्वारा बच्चों को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, जिससे वे नशे और ड्रग्स से दूर रहेंगे।

श्री धामी ने शारदीय कांवड़ यात्रा के आयोजन की भी जानकारी दी और कहा कि कांवड़ यात्रा की सभी तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। इसके साथ ही चार धाम यात्रा और शीतकालीन यात्रा के आयोजन की भी तैयारी की जा रही है। उन्होंने 2027 में अर्द्धकुंभ के आयोजन की भी चर्चा की, जिसके लिए राज्य सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33