मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया खेल महाकुंभ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

खिलाड़ियों को सीधी भर्ती में मिलेगा खेल कोटा का लाभ, प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी और खेल संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को युवा कल्याण निदेशालय में आयोजित खेल महाकुंभ 2024 की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की।

May be an image of 4 people, dais and text

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल महाकुंभ के पदक विजेताओं को नौकरियों में चार प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा। इसके अलावा, जनपद स्तर पर प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट प्रदान की जाएगी।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने डेफ ओलंपिक में स्कीइंग प्रतिभाग करने वाली अमीषा चौहान को 50 लाख रुपये, एथलेटिक्स में नेशनल फेडरेशन में स्वर्ण पदक विजेता सोनिया को 2 लाख रुपये, और जूनियर नेशनल फेडरेशन में स्वर्ण पदक विजेता राहुल सरनालिया को 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि के चेक सौंपे।

May be an image of 6 people, dais and text

मुख्यमंत्री ने दी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन की बात:
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल महाकुंभ राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ ही युवाओं में अनुशासन और टीम वर्क की भावना विकसित करने का माध्यम बन रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार के खेल महाकुंभ में 11 करोड़ रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि डीबीटी के माध्यम से वितरित की जाएगी।

May be an image of 3 people and text

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार नई खेल नीति लागू कर खिलाड़ियों के सामने आने वाली चुनौतियों को हल करने में जुटी है। सरकार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी देने के साथ ही खेल विकास निधि की स्थापना कर चुकी है।

May be an image of one or more people, speaker, crowd and text

खेल अधोसंरचना को मिलेगा बढ़ावा:
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार नए खेल मैदान, स्टेडियम, जिम और ट्रैक के निर्माण के साथ-साथ खेल विश्वविद्यालय बनाने की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है। उत्तराखंड को राष्ट्रीय और शीतकालीन खेलों की मेजबानी भी मिली है, जिसके लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाएं जुटाई जा चुकी हैं।

May be an image of 1 person and text

विशेष घोषणाएं:

  • मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत 8 से 23 वर्ष तक के खिलाड़ियों को मासिक छात्रवृत्ति और उपकरण खरीदने के लिए वित्तीय सहायता।
  • दिव्यांग खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को समान अधिकार।
  • नौकरियों में खेल कोटा बहाल।
  • खेल बजट में 1700 करोड़ रुपये का प्रावधान।

कार्यक्रम में खेल मंत्री रेखा आर्य, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा और खेल निदेशक प्रशांत आर्य भी मौजूद रहे।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33