मुख्यमंत्री ने शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने के लिए किए अहम ऐलान, जीएमवीएन होटलों में 10% छूट

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के शीतकालीन प्रवास स्थलों की यात्रा को जल्द शुरू करने का आदेश दिया और इसके व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर जोर दिया। इन स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं को गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के होटलों में 10 प्रतिशत किराये में छूट देने का भी निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि वह अगले सप्ताह शीतकालीन प्रवास स्थलों की यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा भी करेंगे।

May be an image of 7 people, people studying and text

मुख्यमंत्री ने देवभूमि उत्तराखंड के रजत उत्सव वर्ष के तहत “सशक्त उत्तराखंड” कार्ययोजना पर कार्य करने के निर्देश दिए थे, जिनकी समीक्षा भी अगले सप्ताह की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार देवभूमि की जनता के सहयोग से राज्य को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाना चाहती है और इसके लिए तेज़ी से कार्य किए जा रहे हैं।

बैठक में मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा नियमावली बनाने के निर्देश दिए। साथ ही, पुलिस महानिदेशक को रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने और सड़कों पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ाने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उत्तराखंड को 2025 तक ड्रग्स फ्री राज्य बनाने के लिए संबंधित विभागों को गहन अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने नशीले पदार्थों के विक्रेताओं पर निगरानी रखने और कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। इसके अलावा, किराये पर रह रहे बाहरी लोगों का सत्यापन नियमित रूप से किए जाने की आवश्यकता भी जताई गई।

मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि वह जल्द ही जनपदों का भ्रमण और रात्रि प्रवास करेंगे। इस दौरान वह जन सुनवाई करेंगे, विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे और नगर निकायों व सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता और व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री ने एक रोस्टर जारी करने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, सचिव श्री शैलेश बगोली, श्री विनय शंकर पाण्डेय, अपर पुलिस महानिदेशक श्री ए.पी. अंशुमान और उपाध्यक्ष एमडीडीए श्री बंशीधर तिवारी भी उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33