नैनीताल। उत्तराखंड में धामी सरकार के 4 साल पूरे होने के मौके पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज हल्द्वानी में एमबी इंटर कॉलेज मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले उन्होंने उत्तराखंड के सीएम को धाकड़ धामी बताया था, लेकिन जिस तरह से उन्होंने प्रदेश में धुआंधार कार्य किये है अब वे ट्टधुरंधर धामी’ भी हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देव भूमि है और यहां घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं है।
राजनाथ सिंह ने सबसे पहले भारत माता के जयकारे लगाये। उन्होंने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ, अजय टम्टा, अजय भटृ, अजय कुमार, गणेश जोशी, रेखा आर्य, मदन कौशिक, राम सिंह कैड़ा, बंशीधर भगत, सरिता आर्या, गजराज सिंह बिष्ट सहित तमाम नेतागणों का अभिनंदन किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वे शौर्य, पराक्रम व देशभक्ति की धरती को शीष झुकाकर नमन करते हैं।
उत्तराखंड की भूमि वेदों और देवों की भूमि है। यहां देवताओं का निवास स्थान है। उत्तराखंड वासियों के स्वभाव से वह अच्छी तरह परिचित हैं। उन्होंने कहा कि उनके मुख्यमंत्री रहते ही उत्तराखंड का गठन हुआ था। यहां के लोग स्वभाव से बहुत सौम्य होते हैं। हिंदुस्तान के किसी भी राज्य में पर्वत की सी अटलता देखने में नहीं मिलती जैसे उत्तराखंड में मिलती है। आध्यात्मिक चेतना को एक नई उर्जा देना का काम उत्तराखंड करता है, यह तपोस्थली है। रक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में ज्ञान, साधना व संस्कार की परंपरा पूरे राष्ट्र को एक दिशा देने का काम करती है। पुष्कर सिंह धामी के चार वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर यह सभा हो रही है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा की जीत का दावा उन्होंने काफी पहले ही कर दिया था। कहा कि हमारा धामी साधारण धामी नहीं, बल्कि धाकड़ धामी है। पर इसे धाकड़ ही नहीं, धुरंधर धामी भी कहा जाना चाहिए, क्योंकि उन्होंने यहां धुआंधार काम किया है। उन्होंने कहा कि दुनिया में जहां युद्ध चल रहा है, वहीं भारत की इसमें अलग राय हैं। प्रधानमंत्री का मानना है कि बातचीत व कूटनीति के जरिए ही समस्या का समाधान निकलेगा। विश्व में इस समय जो युद्ध चल रहे हैं, इनका समाधान बातचीत व कूटनीति ही है।
उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में भारत भी प्रभावित हुआ है, लेकिन प्रधानमंत्री ने आज भी उस संकट में नहीं फंसने दिया। आज वैघ्श्विक स्तर पर उत्पन्न हुए संकट पर प्रधानमंत्री जो भी कोशिश कर रहे हैं उसे जनता का समर्थन मिलना चाहिए। राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में 9 सालों से भाजपा की सरकार है, जो कोई साधारण अध्याय नहीं है। प्रदेश में आज साढ़े चार लाख करोड़ की परियोजनाओं में काम चल रहा है। यह बहुत बड़ी बात है।
रक्षा मंत्री ने कहा कि आज धामी के नेतृत्व में प्रदेश महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। सरकारी सेवाओं में भी निरंतरी भागीदारी बढ़ रही है। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण सरकारी सेवाओं में दिया गया है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि हम केवल सरकार बनाने के लिए राजनीति नहीं करते, बल्कि देश बनाने की राजनीति करते हैं। यह गुण अन्य किसी राजनैतिक पार्टी में नहीं है। उत्तराखंड को सुरक्षित रखने व इसकी पवित्रता को बनाये रखने के लिए धामी के नेतृत्व में कार्य चल रहा है। यहां अवैध घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं है। यदि कोई बाहर से आकर यहां बसना चाहे तो कोई पाबंदी नहीं, लेकिन गैरकानूनी तरह से यहां नहीं बस सकता। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि धामी के नेतृत्व में 10 हजार से भी अधिक अतिक्रमण हटाये गये हैं। अनाधिकृत कब्जों को लगातार हटाया जा रहा है।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभा को संबोधित करते हुए जनता को शक्ति की उपासना के पावन पर्व नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के सफलतापूर्वक चार साल पूरे होने पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कार्यक्रम में पहुंचे हैं। यह हमारे सौभाग्य की बात है। राजनाथ सिंह के यूपी के मुख्यमंत्री बनने के बाद ही उत्तराखंड के स्वतंत्र विकास की नींव रखी गई। 2014 से पूर्व देश की राजनीति में घपलेख्नघोटाले व भ्रष्टाचार के सिवा कुछ न थी। विदेश में हमारा कोई सम्मान नहीं था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आरुड़ होने के बाद देश और विदेश में भारत की छवि उज्जवल हुई। मोदी ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने विकसित भारत का संकल्प लिया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के लोग जब हारते हैं, कभी ईवीएम तो कभी चुनाव आयोग को दोष देते हैं। अब कहने लगे हैं कि वोट काटे जा रहे हैं। जनता बताएं कि क्या अवैध घुसपैठियों को वोट देने का अधिकार होना चाहिए? यदि ऐसे घुसपैठियों को हम वोट के अधिकार से वंचित कर रहे हैं तो इसमें कांग्रेस को क्या दिक्कत है।