अक्षय तृतीया की पावन तिथि पर आज प्रातः गंगोत्री धाम के कपाट विधिपूर्वक श्रद्धा और भक्ति के साथ खोले गए। इस शुभ अवसर पर कपाटोद्घाटन समारोह में उपस्थित होकर भाग लेना एक सौभाग्यपूर्ण अनुभव रहा। माँ गंगा की प्रथम पूजा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नाम से की गई।
धाम परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और विशेष धार्मिक अनुष्ठानों के साथ माँ गंगा की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान पतितपावनी माँ गंगा से सम्पूर्ण उत्तराखंड प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और भारतवर्ष की निरंतर उन्नति के लिए प्रार्थना की गई।
गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा की विधिवत शुरुआत हो गई है। हर वर्ष की भांति इस बार भी हजारों श्रद्धालुओं के गंगोत्री पहुँचने की संभावना है। स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
समारोह के दौरान शंकर भगवान की जटाओं से प्रकट होकर तीनों लोकों को पवित्र करने वाली माँ गंगा की स्तुति भी की गई:
“देवि सुरेश्वरि भगवति गङ्गे, त्रिभुवनतारिणि तरलतरङ्गे।
शङ्करमौलिविहारिणि विमले, मम मतिरास्तां तव पदकमले॥”
जय माँ गंगे! हर-हर गंगे!



