श्री बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में धूमधाम से मनाई जा रही आज 1 नवंबर, शुक्रवार को दीपावली

श्री बदरीनाथ/केदारनाथ धाम: 1 नवंबर। श्री बदरीनाथ धाम और श्री केदारनाथ धाम में आज 1 नवंबर, शुक्रवार को दीपावली का पर्व उल्लासपूर्वक मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मंदिरों को खूबसूरत फूलों से सजाया गया है और शाम को रंग-बिरंगी रोशनी से मंदिर जगमगाएंगे।

श्री बदरीनाथ धाम में शाम पांच बजे प्रदोष काल में महालक्ष्मी पूजन का आयोजन किया जाएगा, इसके बाद कुबेर जी की पूजा-अर्चना और भगवान बदरीविशाल के खजाने की पूजा की जाएगी।

वहीं, श्री केदारनाथ धाम में श्री गणेश पूजन और मां लक्ष्मी जी की पूजा-अर्चना संपन्न होगी। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय दीपावली के इस पावन अवसर पर श्री केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना में शामिल होंगे।

बदरीनाथ धाम में इस मौके पर रावल अमरनाथ नंबूदरी, बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, और लेखाकार भूपेंद्र रावत सहित अन्य लोग उपस्थित रहेंगे।

बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि श्री केदारनाथ धाम में भी दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है और मंदिर को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया है। ध्यान रहे, 3 नवंबर को भगवान केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने हैं।

दीपावली के अवसर पर भगवान श्री गणेश जी की पूजा के साथ-साथ मंदिर के गर्भगृह के बाहर परिक्रमा परिसर में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में मंदिर समिति और हक-हकूकधारी पूजा-अर्चना संपन्न करेंगे। इस अवसर पर बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग, केदारनाथ प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, और अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33