हरिद्वार में भव्य गंगा दीपोत्सव और ड्रोन शो, राज्य स्थापना दिवस पर खास आयोजन

हरिद्वार (11 नवंबर):
राज्य स्थापना दिवस के मौके पर हरिद्वार में 11 नवंबर की शाम को एक भव्य गंगा दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत हरिद्वार के 52 घाटों पर 3 लाख से अधिक दीपक जलाए जाएंगे। कार्यक्रम में लगभग 4,000 वॉलंटियर्स भी शामिल होंगे।

Image

इसके अतिरिक्त, हरिद्वार में एक शानदार ड्रोन शो का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें 500 ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। इस शो में हर की पैड़ी के ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की छवियां ड्रोन के माध्यम से उकेरी गईं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उन्होंने सबसे पहले पन्नालाल भल्ला स्टेडियम का लोकार्पण किया, इसके बाद हर की पैड़ी स्थित पुलिस चौकी का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम धामी गंगा पूजन और मां गंगा की आरती में भी हिस्सा लेंगे।

जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने बताया कि हरिद्वार में 11 नवंबर का दिन विशेष महत्व रखता है। वे कहते हैं, “इस दिन का आयोजन राज्य स्थापना दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, और जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। ड्रोन शो का ट्रायल सफलतापूर्वक हो चुका है।”

ड्रोन शो के बाद, हरिद्वार में एक भव्य भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें मशहूर सिंगर कन्हैया मित्तल अपनी प्रस्तुति देंगे। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33