हेमकुंड साहिब के कपाट आज दोपहर एक बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इस मौके पर साढ़े 12 बजे अंतिम अरदास का आयोजन किया जाएगा। गुरुद्वारा प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष 2,500 से अधिक श्रद्धालुओं के उपस्थित रहने की संभावना है, जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है।
पुणे के सुरिंदरपाल सिंह और उनका जत्था दरबार साहिब में वर्ष का अंतिम कीर्तन करेंगे। गढ़वाल स्काउट और पंजाब के बैंड भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। गुरुद्वारा के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने कहा कि इस साल अब तक दो लाख 37 हजार श्रद्धालु हेमकुंड साहिब आए हैं।



