देहरादून से शुरू हुआ स्वच्छता सेवा पखवाड़ा, गांधी जयंती तक चलेगा अभियान

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा स्वच्छता सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस कड़ी में देहरादून के गांधी पार्क से इस अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, वन मंत्री सुबोध उनियाल और देहरादून नगर निगम के मेयर सौरभ थपलियाल मौजूद रहे। कार्यक्रम में नगर निगम के कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए।

सीएम धामी ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि भारत स्वच्छ और स्वस्थ बने, और इसी दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

सीएम धामी ने कहा, “आज का दिन बहुत शुभ है। यह हमारे देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। उनकी हमेशा से यह इच्छा रही है कि पूरा देश स्वच्छ रहे। उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए हम गांधी जयंती तक स्वच्छता सेवा पखवाड़ा मना रहे हैं।”

स्वच्छता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम

भाजपा ने तय किया है कि इस पखवाड़े के दौरान राज्यभर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें सफाई अभियान, जन-जागरूकता रैली, दीवार लेखन, नुक्कड़ नाटक, प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान और लोगों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित करने वाली गतिविधियाँ शामिल होंगी।

गांधी जयंती पर होगा विशेष आयोजन

2 अक्टूबर, गांधी जयंती के दिन पूरे प्रदेश में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह केवल अभियान भर नहीं है, बल्कि यह आम जनजीवन का हिस्सा बनना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घर, मोहल्ले और शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33