आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी 24-25 नवंबर को जेद्दाह में, 1574 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली: आईपीएल 2025 के लिए खिलाड़ियों की मेगा नीलामी का इंतजार अब खत्म होने वाला है। आईपीएल ने मंगलवार को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से जानकारी दी कि आगामी मेगा नीलामी का आयोजन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह में होगा। इस बार नीलामी में कुल 1574 खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया है, जिनमें 1165 भारतीय और 409 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें से 30 सहयोगी देशों के खिलाड़ी भी नीलामी का हिस्सा होंगे।

आईपीएल 2025: सऊदी अरब के जेद्दा में 24, 25 नवंबर को होगी मेगा नीलामी | मिंट

आईपीएल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इस बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन किया है, जिनकी संख्या 91 है। वहीं, 31 अक्टूबर को सभी टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी की थी, जिसमें कुल 46 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया। इसके बाद 204 स्थान खाली हुए हैं, जिनके लिए 1500 से अधिक खिलाड़ी नीलामी में अपनी किस्मत आजमाएंगे।

कई प्रमुख भारतीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नीलामी का हिस्सा होंगे। इनमें ऋषभ पंत, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर जैसे बड़े नाम शामिल हैं, जिन्हें उनकी टीमों ने रिटेन नहीं किया। इसके अलावा अर्शदीप सिंह और ईशान किशन जैसे युवा सितारे भी नीलामी में होंगे। इन खिलाड़ियों पर सभी की नजरें रहेंगी।

पंजाब किंग्स ने किया बड़ा कदम
रिटेंशन लिस्ट में पंजाब किंग्स ने केवल दो खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिनमें शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह शामिल हैं। टीम ने इन दोनों को क्रमशः 5.5 करोड़ और 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। इस प्रकार, पंजाब किंग्स का कुल खर्च 9.5 करोड़ रुपये हुआ है, और उनके पर्स में अब 110.5 करोड़ रुपये बचें हैं। साथ ही टीम के पास चार “राइट टू मैच” (RTM) कार्ड भी होंगे।

नीलामी और टेस्ट मैच का समय टकराया
आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी की तारीख भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच से टकरा रही है। यह टेस्ट मैच 22 से 26 नवंबर तक पर्थ में खेला जाएगा। इस बीच, आईपीएल 2025 के लिए नीलामी में कई खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33