कनाडा में हिंदू मंदिर पर खालिस्तानी हमला, प्रधानमंत्री मोदी ने की कड़ी निंदा

कनाडा में हिंदू मंदिर पर खालिस्तानी हमले की प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कड़ी निंदा

नई दिल्ली: कनाडा के ब्रांपटन में स्थित एक हिंदू मंदिर पर खालिस्तानी समर्थकों द्वारा लगातार दूसरे दिन हमला किया गया, जिससे कई श्रद्धालु घायल हो गए। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया मंच एक्स पर प्रधानमंत्री ने लिखा, “मैं कनाडा में हिंदू मंदिर पर किए गए इस हमले की कड़ी निंदा करता हूँ। हमारे राजनयिकों को डराने-धमकाने की यह कायरतापूर्ण कोशिशें भयावह हैं और इस प्रकार की हिंसा कभी भी भारत के संकल्प को कमजोर नहीं कर सकती। हम कनाडा सरकार से न्याय और कानून का शासन सुनिश्चित करने की उम्मीद करते हैं।”

प्रधानमंत्री की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है जब दोनों देशों के बीच राजनयिक तनाव गहराया हुआ है। मंदिर में उपस्थित पीड़ितों का कहना है कि हमला के समय पुलिस मंदिर परिसर में मौजूद थी, लेकिन इसके बावजूद हमलावरों ने हिंसा को अंजाम दिया, जिससे भारतीय समुदाय में गहरा आक्रोश है।

विदेश मंत्रालय की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता

इस घटना पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी प्रतिक्रिया दी है। प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “हम ब्रांपटन के हिंदू सभा मंदिर में हुई हिंसा की कड़ी निंदा करते हैं। हम कनाडा सरकार से आग्रह करते हैं कि सभी पूजा स्थलों को इस प्रकार के हमलों से सुरक्षित रखा जाए और हिंसा में शामिल तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।”

यह घटना कनाडा में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर रही है। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि वह कनाडा में भारतीय नागरिकों और पूजा स्थलों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है और आवश्यक कदम उठाने के लिए तत्पर है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33