टेक-ऑफ के दौरान हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, पायलट की सूझबूझ से बचा बड़ा हादसा

शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया जब क्रेस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के हेलीकॉप्टर में टेक-ऑफ के समय तकनीकी खराबी आ गई। यह हेलीकॉप्टर बड़ासू स्थित बेस से श्री केदारनाथ धाम के लिए पांच यात्रियों को लेकर रवाना हो रहा था। उड़ान भरते ही अचानक आई तकनीकी खामी को पायलट ने समय रहते भांप लिया और सूझबूझ का परिचय देते हुए पास की खाली सड़क पर आपातकालीन लैंडिंग करा दी।

हादसे के समय हेलीकॉप्टर में सवार सभी पांचों यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे। हालांकि, आपात लैंडिंग के दौरान पायलट को हल्की चोट आई है और उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। लैंडिंग के दौरान सड़क पर खड़ी एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन इससे अन्य किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और हेलीकॉप्टर को हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया। यातायात को जल्द ही सामान्य कर दिया गया। जिला पर्यटन विकास अधिकारी एवं हेली सेवा के नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि हेलीकॉप्टर सेवा पर इस घटना का कोई प्रभाव नहीं पड़ा है और हेली शटल ऑपरेशन सामान्य रूप से जारी है।

अधिकारियों ने पायलट की तत्परता और दक्षता की सराहना करते हुए कहा कि यदि समय पर निर्णय नहीं लिया गया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। वर्तमान में जांच एजेंसियों द्वारा तकनीकी खराबी के कारणों की समीक्षा की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33