महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्या ने असहाय बच्चों के साथ बसंतोत्सव का आनंद लिया

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को असहाय बच्चों के साथ वसंतोत्सव का आनंद लिया। मंत्री रेखा आर्या राजकीय बालिका निकेतन केदारपुरम के 30 से अधिक बच्चों को लेकर राजभवन पहुंची, जहां उन्होंने बच्चों को वसंतोत्सव के उत्सव का हिस्सा बनने का अवसर प्रदान किया। यह बालिका निकेतन महिला सशक्तिकरण और बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित है।

May be an image of 4 people, dais and textइस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विभागीय मंत्री होने के नाते वे इन बच्चों की अभिभावक हैं, और इस वजह से रविवार को इन बच्चों को वसंतोत्सव का भ्रमण कराया गया और पिकनिक भी आयोजित की गई। उन्होंने कहा, “जिस तरह आम लोग भारी संख्या में वसंतोत्सव में आ रहे हैं, वह इस कार्यक्रम की लोकप्रियता को दर्शाता है।”

May be an image of 6 people and text that says "15 बसंतोत्सव (सर्थापक हसीप कार्उडीरन) 2025 पुज्य श्री भोले जी महाराज एव माताश्री मंगला जी @WEICHFAMAASOTIAL.NITANFS DINFRCHARTARLE SOCIAL INITIAVES बान กลม પुज्य श्री भोलेजी रीम महाराज एचं माताश्री मंगला जी महाठत ममाकी"मंत्री और बच्चों ने राजभवन में चल रहे सांस्कृतिक नृत्य में भी भाग लिया। वसंतोत्सव में विभिन्न स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए थे, जहां बच्चों ने मंत्री के साथ सेल्फी ली और इस पल का आनंद लिया।

May be an image of 5 people and flowerइस अवसर पर मुख्य परिवीक्षा अधिकारी मोहित चौधरी, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी अंजना गुप्ता सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

कैबिनेट मंत्री बनीं बच्चों की गाइड:
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या इस दिन केवल बच्चों की अभिभावक नहीं, बल्कि उनकी गाइड भी बन गईं। उन्होंने करीब दो घंटे तक विभिन्न स्टॉलों पर जाकर बालिका निकेतन के बच्चों को फूलों की विभिन्न प्रजातियों के बारे में जानकारी दी। भ्रमण के बाद बच्चों को जलपान भी कराया गया, जिससे बच्चों का मनोबल और उत्साह बढ़ा।

May be an image of 10 people and text that says "की कीरसोई रसोई"

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33