मंत्री रेखा आर्या ने वात्सल्य योजना के तहत 3.42 करोड़ रुपये का ट्रांसफर किया

देहरादून: महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा के सभागार में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अंतर्गत 11,386 लाभार्थियों को डी.बी.टी. के माध्यम से 3 करोड़ 41 लाख 58 हजार रुपये की धनराशि वितरित की। मंत्री ने लाभान्वित बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

May be an image of text

बैठक में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मंत्री ने अधिकारियों को उत्तराखण्ड को महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित प्रदेश बनाने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती में देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मंत्री ने विभाग को रिक्त पदों को जल्द भरने का निर्देश दिया।

मंत्री ने आंगनवाड़ी कम क्रैच योजना पर भी तेजी से काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया और नवरात्रों में मॉडल क्रैच को सक्रिय करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में अन्य महिला कल्याण योजनाओं जैसे नंदा गौरव योजना पर भी चर्चा की गई। इस बैठक में विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33