मोहन बाबू और विष्णु मांचू ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट

दक्षिण भारत के प्रसिद्ध अभिनेता और फिल्म निर्माता मोहन बाबू (श्री एम. बी. नायडू) और उनके पुत्र विष्णु मांचू ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

इस मुलाकात के दौरान मोहन बाबू ने बताया कि उनकी आने वाली फिल्म “कन्नपा” जल्द ही रिलीज होने वाली है। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म की रिलीज से पहले वे देश के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं, जिसकी शुरुआत वे केदारनाथ जी से करेंगे।

May be an image of 4 people, beard and text

विष्णु मांचू ने कहा कि वे केदारनाथ बाबा के दर्शन करते हुए देवभूमि उत्तराखंड से आशीर्वाद लेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने इस अवसर पर कहा कि यह देवभूमि उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है कि बड़े और पवित्र कार्यों के लिए सभी यहां के तीर्थों का आशीर्वाद लेना चाहते हैं। उन्होंने मोहन बाबू और विष्णु मांचू को उनकी फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस मुलाकात में उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और महानिदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, श्री बंशीधर तिवारी जी भी उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33