प्रधानमंत्री मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति बनने पर दी बधाई

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिका के नए राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप को शपथ ग्रहण करने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, “प्रिय मित्र डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण पर बधाई। मैं एक बार फिर हमारे दोनों देशों के लाभ के लिए और दुनिया के लिए एक बेहतर भविष्य बनाने के लिए मिलकर काम करने को उत्सुक हूं। आपके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।”

आज डोनाल्ड ट्रंप ने दूसरी बार अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है। उनके शपथ ग्रहण समारोह में कई पूर्व राष्ट्रपति, सुप्रीम कोर्ट के जज, ट्रंप का पूरा कैबिनेट, उनके परिवार के सदस्य, साथ ही दुनिया भर के कई देशों के प्रमुख और प्रमुख टेक कंपनियों के दिग्गज भी मौजूद रहे।

इससे पहले, निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन ने व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप का चाय के लिए स्वागत किया। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के विशेष दूत के रूप में विदेश मंत्री एस जयशंकर भी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33