प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन की जोरदार ब्रांडिंग की, ‘घाम तापो’ टूरिज्म को बढ़ावा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिवसीय शीतकालीन यात्रा के दौरान उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के मुखवा और हर्षिल गांवों से राज्य में शीतकालीन तीर्थाटन और पर्यटन के महत्व पर जोर दिया। इस यात्रा में प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के शीतकालीन पर्यटन को ‘घाम तापो टूरिज्म’ के रूप में पेश किया, जिसका उद्देश्य सर्दियों में पर्यटकों को राज्य में आकर्षित करना है।

May be an image of 4 people, dais, temple and textप्रधानमंत्री मोदी ने देशभर के पर्यटकों, कॉरपोरेट जगत, फिल्म इंडस्ट्री और युवाओं को उत्तराखंड में शीतकालीन यात्रा का अनुभव लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सर्दियों के सीजन में ट्रैकिंग, स्कीइंग और अन्य साहसिक गतिविधियों का आनंद लिया जा सकता है, जो इस राज्य को एक आदर्श शीतकालीन पर्यटन स्थल बना सकते हैं।

May be an image of 1 person, dais and textप्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान उत्तराखंड में बारामासी पर्यटन की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को पूरे साल पर्यटन के लिए खुला रखना जरूरी है ताकि राज्य की आर्थ‍िक स्थिति मजबूत हो सके। वर्तमान में पहाड़ों पर मार्च से जून तक पर्यटकों की भारी तादाद आती है, लेकिन बाकी समय में यह आंकड़ा कम रहता है, जिससे पर्यटन उद्योग में असंतुलन होता है।

May be an image of 4 peopleउन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की शीतकालीन तीर्थाटन पहल की सराहना की और कहा कि इससे न केवल राज्य की आर्थ‍िक स्थिति सुदृढ़ होगी, बल्कि सालभर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के धार्मिक पर्यटन की विशेषताएं भी उजागर की, जैसे सर्दियों में खास अनुष्ठान और तीर्थ स्थलों पर विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन।

May be an image of 1 person and daisप्रधानमंत्री ने राज्य में शीतकालीन पर्यटन के प्रचार-प्रसार में कंटेंट क्रिएटर्स की भूमिका पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि देशभर के लोग खासकर युवाओं को शीतकालीन छुट्टियों के दौरान उत्तराखंड आकर ‘घाम तापो’ के अनुभव से जुड़ना चाहिए। इसके साथ ही उत्तराखंड को वेडिंग और फिल्म शूटिंग के लिए भी एक आदर्श स्थल बनाने का आह्वान किया।

May be an image of 6 people and text that says "f POLARIS"प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के सीमांत गांवों के विकास की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि 1962 में चीन युद्ध के दौरान खाली कराए गए जादुंग और नेलांग जैसे गांवों को फिर से बसाने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने उत्तराखंड को ‘वाइब्रेंट विलेज’ योजना के तहत विकसित करने की बात भी की।

प्रधानमंत्री ने अपनी बात खत्म करते हुए उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार की डबल इंजन सरकार के रूप में मिलकर काम करने की महत्ता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा, ऑल वेदर रोड, रेलवे और हेली सेवाओं का विस्तार हो रहा है, जो पर्यटन को और बढ़ावा देंगे।

May be an image of 2 peopleमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड आगमन पर स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन से राज्य में पर्यटन, धार्मिक यात्रा, और सांस्कृतिक विरासत को नए आयाम मिलेंगे। उन्होंने शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33