राधा रतूड़ी का कार्यकाल बढ़ा, उत्तराखंड की मुख्य सचिव रहेंगी 31 मार्च 2025 तक

उत्तराखंड की मुख्य सचिव IAS राधा रतूड़ी को एक साल में दूसरी बार 6 महीने का सेवा विस्तार दिया गया है। पहले सेवा विस्तार का कार्यकाल 30 सितंबर 2024 को समाप्त होने वाला था, लेकिन शासन ने उन्हें फिर से 6 महीने का विस्तार देने का निर्णय लिया है। अब राधा रतूड़ी 31 मार्च 2025 तक इस पद पर बनी रहेंगी।

डीओपीटी ने 1988 बैच की इस आईएएस अधिकारी के सेवा विस्तार को मंजूरी दी है। पिछले कुछ समय से इस पद के लिए अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन का नाम भी चर्चा में था, लेकिन सरकार के इस निर्णय ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।

सरकार की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि राधा रतूड़ी को 1 अक्टूबर 2024 से 31 मार्च 2025 तक सेवा विस्तार प्रदान किया गया है। यह निर्णय उत्तराखंड की प्रशासनिक स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33