खेल मंत्री रेखा आर्या ने राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के ऐतिहासिक प्रदर्शन को सराहा, समापन समारोह की तैयारियाँ पूरी

राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों द्वारा किए गए ऐतिहासिक प्रदर्शन को खेल मंत्री रेखा आर्या ने सराहा है। बुधवार को काठगोदाम सर्किट हाउस में खेल मंत्री ने उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर समापन समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इस दौरान खेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मेडल विनर्स को समापन समारोह में शामिल किया जाए।

बैठक के बाद खेल मंत्री ने कहा कि सरकार ने इस आयोजन को उच्च स्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया और इसमें सफलता भी मिली है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि असली सफलता प्रदेश के एथलीट्स के शानदार प्रदर्शन में है, जिसने इस आयोजन को और भी भव्य बना दिया। खेल मंत्री ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय खेलों के समापन में अब सिर्फ थोड़ी सी देर है और उत्तराखंड की टीम का पदक तालिका में छठे या सातवें नंबर पर रहना, प्रदेशवासियों के लिए गर्व की बात है।

समापन समारोह में एक विशेष प्रस्तुति दी जाएगी, जिसमें राष्ट्रीय खेलों के सफर की पूरी झलक दिखाई जाएगी। इसमें प्रदेश के खिलाड़ियों की उपलब्धियाँ और जिन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय खेलों में अपने इवेंट्स में नेशनल रिकॉर्ड ब्रेक किए हैं, उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

समापन समारोह से एक दिन पहले कार्यक्रम का फुल ड्रेस रिहर्सल होगा। अधिकारियों ने खेल मंत्री को आश्वस्त किया कि रिहर्सल के दौरान यदि कोई कमी पाई जाती है, तो उसे तुरंत सुधार लिया जाएगा।

इसके अलावा, खेल मंत्री रेखा आर्या ने समापन समारोह में योगासन का प्रदर्शन भी शामिल करने का निर्देश दिया। योगासन अब एशियन गेम्स का हिस्सा बनने जा रहा है, और यह उत्तराखंड तथा भारत के लिए गर्व की बात है। खेल मंत्री ने कहा कि समापन समारोह में कुछ मिनटों का योगासन प्रदर्शन होना चाहिए ताकि इस ऐतिहासिक क्षण का जश्न मनाया जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33