उत्तराखंड में अवैध मदरसों के खिलाफ धामी सरकार का सख्त एक्शन, 110 मदरसे सील

उत्तराखंड सरकार की अवैध मदरसों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को उधम सिंह नगर जनपद में 16 और हरिद्वार में दो अवैध मदरसों को सील कर दिया गया, जिसके बाद अवैध गतिविधियों में संलिप्त तत्वों में हड़कंप मच गया। अब तक पूरे राज्य में 110 अवैध मदरसों को सील किया जा चुका है।

पिछले एक महीने से उत्तराखंड प्रशासन द्वारा अवैध मदरसों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इन मदरसों को बिना सरकारी अनुमति के संचालित किया जा रहा था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाया है और प्रशासन को इन मदरसों पर कार्रवाई करने के लिए पूरी स्वतंत्रता दी है। परिणामस्वरूप, इस अभियान का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। पूरे प्रदेश में इन अवैध मदरसों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और प्रशासन ने यह भी जांच शुरू कर दी है कि इतने बड़े पैमाने पर ये मदरसे किसके द्वारा संचालित किए जा रहे थे और यहां छात्रों को किस प्रकार की शिक्षा दी जा रही थी।

बृहस्पतिवार को रुद्रपुर में 4, किच्छा में 8, बाजपुर में 3, जसपुर में 1 और हरिद्वार में 2 मदरसों को सील किया गया। इससे पहले, देहरादून और पौड़ी में भी इस प्रकार की कार्रवाई की गई थी, जिसमें 92 मदरसों को सील किया गया था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि राज्य के मूल स्वरूप से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी धर्म की आड़ में अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33