भारी मात्रा में आटोमेटिक हथियारों सहित दो गिरफ्तार

 एसटीएफ की वैपन्स तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही 2 पम्प एक्शन, 2 पिस्टल, 10 कारतूस व तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद उधमसिंहनगर। हथियार तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए एसटीएफ एक हिस्ट्रीशीटर सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

जिनके पास से 2 पम्प एक्शन, 2 पिस्टल, 10 कारतूस व तस्करी मेे प्रयुक्त कार बरामद हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह द्वारा बताया गया कि पिछले दिनों एसटीएफ द्वारा सभी एसटीएफ टीमो को अवैध रुप से रह रहे विदेशी नागरिको, घुसपैठियों, बंगलादेशी तथा संदिग्ध बाहरी व्यक्तियों, सक्रिय गैंग व अवैध हथियारों के सम्बन्ध में कार्यवाही कर उनकी गिरफ्तारी व धरपकड़ हेतु कार्यवाही के उचित निर्देश दिये गये थे।

इस क्रम में उत्तराखण्ड एसटीएफ. की एण्टी नारकोटिक्स टीम कुमाऊं द्वारा कोतवाली जसपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को 2 पम्प एक्शन, 2 पिस्टल, 10 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिनके नाम शमशेर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह, निवासी ग्राम हजीरा, थाना जसपुर, जनपद उधम सिंह नगर व सिमरनजीत पुत्र अजमेर, निवासी अंजनिया फार्म, थाना पुलभटृा, जनपद उधम सिंह बताये जा रहे है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उक्त वैपन्स शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश से लाये थे तथा सम्भवतः जसपुर में बेचने के लिए जा रहे थे। आरोपियोंं से पूछताछ पर इस प्रकार के वैपन को सम्भवतः फर्जी लाइसेंस बनाकर उनपर चढ़ाकर आगे देना था। वहीं गिरफ्तार हुए बदमाशों मं सिमरनजीत सिहं थाना पुलभटृा का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है जिस पर उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33