BREAKING NEWS: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 28 नवंबर को मसूरी करेंगे दौरा, सुरक्षा और व्यवस्थाओं की तैयारियाँ शुरू

देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 28 नवंबर को उत्तराखंड के मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री प्रशासन अकादमी का दौरा करेंगे। इस महत्वपूर्ण यात्रा को लेकर राज्य सरकार ने सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं के लिए विशेष तैयारियाँ शुरू कर दी हैं।

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्री की यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए गए। बैठक में आयुक्त गढ़वाल मंडल, पुलिस उप महानिरीक्षक गढ़वाल रेंज, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इस बैठक में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, एडीजी ए.पी. अंशुमान, आईजी के.एस. नगन्याल, सचिव पंकज कुमार पांडेय, दीपेंद्र चौधरी, डॉ. आर. राजेश कुमार, विनोद कुमार सुमन, आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह और अपर सचिव सोनिका भी उपस्थित रहे।

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने अधिकारियों को यात्रा के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की निगरानी करने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए, ताकि यात्रा के दौरान कोई भी अव्यवस्था न हो और केंद्रीय गृह मंत्री की यात्रा पूरी तरह से सफल हो सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33