उत्तराखंड में नई शराब दुकानों पर रोक: जिलाधिकारियों के सामने विरोध, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

उत्तराखंड में नई शराब की दुकानों के खुलने को लेकर बढ़ते विरोध के बीच राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में फिलहाल शराब की नई दुकानों के आवंटन पर रोक लगा दी जाए।

May be an image of 9 people, people studying, table and textयह फैसला उन शिकायतों और आपत्तियों के बाद लिया गया है, जो विभिन्न जिलों में जिलाधिकारियों के समक्ष दर्ज कराई गई थीं। लोगों ने नई शराब दुकानों के खिलाफ विरोध जताया, जिसके चलते सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा।

मुख्यमंत्री को मिलीं शिकायतें, दिया कार्यवाही का आदेश
मुख्यमंत्री धामी को लगातार नई शराब दुकानों के खिलाफ शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इसके बाद उन्होंने मुख्य सचिव को मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। अब मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर, आवंटन प्रक्रिया पर पुनर्विचार करने को कहा है।

पहले से लागू हैं धार्मिक स्थलों के पास दुकान खोलने पर रोक
सरकार की नई आबकारी नीति के तहत पहले ही यह निर्देश जारी हो चुके हैं कि धार्मिक स्थलों और शिक्षण संस्थानों के आसपास शराब की दुकानें नहीं खोली जाएंगी। अब विरोध को देखते हुए नई दुकानों के आवंटन पर भी अस्थायी रोक लगा दी गई है।

जनभावनाओं का सम्मान करते हुए लिया गया निर्णय
सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय जनभावनाओं और सामाजिक माहौल को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की दुकानें लोगों की धार्मिक, सामाजिक या शैक्षणिक गतिविधियों में व्यवधान उत्पन्न न करें, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33