उत्तराखंड को मिला साइकिलिंग वेलोड्रोम, खेल मंत्री ने रुद्रपुर में किया उद्घाटन

खेल मंत्री रेखा आर्या ने रुद्रपुर में साइकिलिंग वेलोड्रोम और खेल छात्रावास का किया उद्घाटन

रुद्रपुर, 13 दिसंबर: उत्तराखंड के खेल इंफ्रास्ट्रक्चर में एक नया अध्याय जुड़ गया है, जब प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को रुद्रपुर में साइकिलिंग वेलोड्रोम का उद्घाटन किया। इस वेलोड्रोम के साथ उत्तराखंड देश का आठवां राज्य बन गया है, जहां इस तरह की सुविधा उपलब्ध है।

May be an image of 5 peopleरुद्रपुर के मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन समारोह में खेल मंत्री रेखा आर्या ने पूजन करके साइकिलिंग वेलोड्रोम का लोकार्पण किया। इस वेलोड्रोम का निर्माण 2312.99 लाख रुपए की लागत से हुआ है, और इसमें 18 महीने का समय लगा। खेल मंत्री ने कहा कि पहले हमारे खिलाड़ी खेल सुविधाओं के अभाव में दूसरे राज्यों में जाकर खेलते थे, लेकिन अब सरकार प्रदेश में सभी आवश्यक खेल सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

May be an image of 12 peopleउन्होंने स्टेडियम में मौजूद खिलाड़ियों से कहा कि सरकार आपके करियर और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी उठाएगी। रेखा आर्या ने यह भी बताया कि रुद्रपुर में राष्ट्रीय खेलों के तीन प्रमुख इवेंट्स—साइकलिंग, वॉलीबॉल और हैंडबॉल आयोजित किए जाएंगे, जो इस शहर के लिए ऐतिहासिक अवसर होगा।

खेल अकादमी को सब्सिडी देने की तैयारी

खेल मंत्री ने यह भी बताया कि सरकार ने प्रदेश को खेल भूमि के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। आगामी खेल अकादमियों को 50% तक सब्सिडी देने की योजना पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अच्छे खिलाड़ियों और कोचों को कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

सकैनिया में खेल छात्रावास का उद्घाटन

खेल मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर स्थित सकैनिया में 60 बेड वाले खेल छात्रावास का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि यह छात्रावास ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं और रहने-खाने की सुविधाएं प्रदान करेगा। यह छात्रावास 409.70 लाख रुपए की लागत से तैयार किया गया है।

बच्चों में मंत्री से मिलने की होड़

छात्रावास के उद्घाटन के बाद जैसे ही मंत्री रेखा आर्या गाड़ी की ओर बढ़ने लगीं, सैकड़ों बच्चों ने उनसे मिलने और बात करने के लिए होड़ मचाई। मंत्री ने बच्चों से पूछा कि वे कितने समय पढ़ाई करते हैं और कितना समय खेलकूद में लगाते हैं। उन्होंने बच्चों को स्क्रीन टाइम कम करने और खेल में अधिक समय बिताने की सलाह दी।

कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

रुद्रपुर जाते हुए रास्ते में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खेल मंत्री रेखा आर्या का स्वागत किया। उन्होंने गदरपुर में काशीपुर जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा के कार्यालय पर रुकीं और कार्यकर्ताओं का हाल-चाल लिया। मंत्री ने कार्यकर्ताओं से आगामी राष्ट्रीय खेलों में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33