स्टार्टअप इंडिया रैंकिंग में उत्तराखंड को मिला ‘लीडर’ का दर्जाकेंद्र सरकार ने दिया सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन

देहरादून।
स्टार्टअप इंडिया रैंकिंग में उत्तराखंड ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) द्वारा जारी States’ Startup Ecosystem Ranking के 5वें संस्करण में उत्तराखंड को मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करने के लिए ‘लीडर’ के रूप में मान्यता प्रदान की गई है।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर उत्तराखंड सरकार के उद्योग विभाग को Certificate of Appreciation प्रदान किया गया। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि राज्य सरकार द्वारा लागू की गई स्टार्टअप नीतियों के माध्यम से नवाचार, उद्यमिता, निवेश प्रोत्साहन और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में प्रभावी कार्य किया गया है, जिसे अब राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है। उत्तराखंड की इस उपलब्धि को देशभर में एक मॉडल के रूप में भी देखा जा रहा है।

राज्य की इस सफलता पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह सम्मान उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार ने स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल नीतियां, सरल प्रक्रियाएं और मजबूत इकोसिस्टम विकसित किया है। राज्य के युवाओं में नवाचार की अद्भुत क्षमता है और सरकार हर स्तर पर उन्हें सहयोग प्रदान कर रही है।” मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रदेश के सभी उद्यमियों, स्टार्टअप संस्थापकों और संबंधित अधिकारियों को दिया।

गौरतलब है कि उत्तराखंड सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न स्टार्टअप नीतियों के तहत वित्तीय प्रोत्साहन, ऋण सुविधा और सब्सिडी उपलब्ध करा रही है। इन योजनाओं से युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने में बड़ी सहायता मिल रही है।

सरकारी सहयोग और प्रोत्साहन का सकारात्मक परिणाम यह है कि कई युवा अपने गांवों में ही स्टार्टअप शुरू कर रहे हैं, जिससे न केवल पलायन पर रोक लगी है, बल्कि स्थानीय स्तर पर अन्य लोगों को भी रोजगार मिल रहा है। ऐसे नवाचारी युवाओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कई बार ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन कर चुके हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33