उत्तरकाशी आपदा: 65 से अधिक लोगों का सफल हेली रेस्क्यू, राहत कार्यों में तेजी

मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों से की मुलाकात, सरकार ने हवाई मार्ग से राहत सामग्री पहुंचाने और सड़कें खोलने के दिए निर्देश


उत्तरकाशी जनपद में हाल ही में आई आपदा के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी हैं। मुख्यमंत्री ने आज आपदा प्रभावित क्षेत्रों से रेस्क्यू कर लाए गए लोगों से मातली, उत्तरकाशी में मुलाकात की और उनकी कुशलक्षेम जानी। लोगों ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए आभार व्यक्त किया।

May be an image of 4 people and text

सरकार की ओर से आपदा क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। आज प्रातः काल से अब तक 65 से अधिक लोगों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।
May be an image of 4 people, train and textमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे लोगों को तत्काल राहत, भोजन, दवाएं और अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाई जाए। इसके लिए हवाई सेवा का भी उपयोग किया जा रहा है। साथ ही, जिन सड़कों पर मलबा या रुकावट है, उन्हें खोलने का कार्य भी युद्धस्तर पर जारी है।

May be an image of 11 people and textराज्य सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक नागरिक तक सहायता शीघ्र पहुंचे और कोई भी व्यक्ति राहत से वंचित न रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33