जिससे सालों तक रोका दरवाजा, उसकी कीमत करोड़ों में निकली; चोर सब ले गए उसे छोड़कर

रोमानिया के कोल्टी में एक परिवार दशकों तक एक पत्थर को घर के दरवाजे को रोकने के लिए इस्तेमाल करता रहा, लेकिन जब उसकी असली कीमत का पता चला तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। एल पाइस के मुताबिक इस अनमोल रत्न की कीमत करीब 1 मिलियन डॉलर है। दरअसल, परिवार की पिछली पीढ़ी की एक महिला ने अपने पास की नदी के तल में ही यह पत्थर मिला था, उसे पत्थर सुन्दर और अनोखा लगा तो वह इसे उठा कर अपने घर ले आई, जहां पर इसे दरवाजे के पास लगा दिया गया जिससे दरवाजा खुला रहे।

1991 में महिला की मृत्यु के बाद घर एक रिश्तेदार को दे दिया गया। जिन्होंने पत्थर को देखा तो उन्हें लगा कि यह पत्थर कीमती हो सकता है। उन्होंने फिर इसे रोमानियाई राज्य में ले जाकर बेच दिया। क्राको में इतिहास संग्रहालय के विशेषज्ञों ने इस एम्बर के 38 से 70 मिलियन साल पुराने होने की पुष्टि की।वर्तमान में बुजाउ के प्रांतीय संग्रहालय में इसे प्रदर्शनी के तौर पर रखा गया है। संग्रहालय के निदेशक डैनियल कोस्टाचे ने इसकी पुष्टी की है। कोस्टाचे कहते हैं कि इसका मूल्य अगणनीय है। विशेषज्ञों का मानना है कि 3.5 किलो का यह एम्बर दुनिया के सबसे बड़े टुकड़ों में से एक है।

जिस घर में यह पत्थर मिला उन्होंने बताया कि हमारी पूर्वज जिन्हें यह पत्थर मिला था वह एक बार चोरी की शिकार भी हुई थी। जिसमें जो घर में रखी हुई सारे सामान ले गए थे, जबकि इसे यहीं पड़ा हुआ छोड़ गए थे। उन्होंने सबसे बेशकीमती चीज को नजरअंदाज ही कर दिया जो उनकी आंखों के सामने ऐसे ही पड़ी हुई थी।

एंबर, दरअसल एक जीवाश्म राल होती है जो पेड़ों की छाल से निकलती है। यह हल्की होती है और पानी से थोड़ी ही भारी होती है। अंबर की प्राकृतिक सुंदरता के कारण लंबे समय से काफी सराहा जाता है। इसका उपयोग आभूषणों के निर्माण में किया जाता है। यह बहुत ही कम मात्रा में उपलब्ध होता है इसके कारण इसकी कीमत बहुत ज्यादा होती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33