spot_img

इतना डिजिटल भी नहीं होना था… पाकिस्तान में पिता ने बेटी के सिर पर लगवा दिया CCTV कैमरा

पाकिस्तान आए दिन अजीबों-गरीब कारणों से चर्चा में रहता है। अब एक पिता ने अपनी बेटी की सुरक्षा में सारी सीमाएं लांघ दी है। पिता ने अपनी बेटी के सिर पर CCTV कैमरा लगा दिया। हैरानी कि बात यह है कि लड़की को खुद इससे कोई परेशानी नहीं है। सोशल मीडिया पर यह खबर खूब वायरल हो रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल हुए वीडियो में लड़की अपने सिर पर लगे एक बड़े कैमरे के साथ इंटरव्यू देते हुए दिख रही है। कैमरे के बारे में पूछे जाने पर उसने बताया कि उसके पिता ने उसकी गतिविधियों पर नज़र रखने और उसकी सुरक्षा के लिए इसे लगाया था।

लड़की ने बताया कि हालांकि यह कुछ लोगों को यह मजाक लग सकता है लेकिन उसे अपने पिता के फैसले पर कोई आपत्ति नहीं है। बेटी के मुताबिक कराची में हाल ही में हुई एक घटना से प्रेरित होकर उसके पिता ने यह कदम उठाया है। उसका कहना है कि उसकी सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित उसके माता-पिता ने यह तरकीब सोची।

वीडियो में बेटी ने अपने पिता को अपना निजी सुरक्षा गार्ड बताया है और कहा कि वह कैमरे की मदद से उसकी निगरानी करेंगे। उसने कहा है कि जोखिम ज्यादा है और उसका परिवार उसकी सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करना चाहता है।

“नेक्स्ट लेवल सिक्योरिटी” शीर्षक वाले इस क्लिप को सोशल मीडिया पर 17 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे। जहां कुछ लोगों ने पिता के समर्पण की तारीफ की है वहीं दूसरे लोग जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “इतना डिजिटल भी नहीं होना था।” वहीं एक दूसरे ने यूजर ने लिखा, “अगर कोई पीछे से हमला करे तो कैसे दिखेगा।”

spot_img

Related Articles

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles