पौड़ी में नंदा गौरा योजना के तहत 2041 लाभार्थियों को मिलेगा आर्थिक सहायता

जनपद पौड़ी में नंदा गौरा योजना के तहत 2041 लाभार्थियों का चयन किया गया है, जिन्हें जल्द ही आर्थिक सहायता मिलेगी। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित इस योजना के तहत, 2024-25 के लिए पौड़ी जिले को 9 करोड़ 46 लाख 11 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

नंदा गौरा योजना उत्तराखंड सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य की बेटियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के अंतर्गत, जब किसी बेटी का जन्म होता है, तो उसे 11 हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। बाद में, जब वह बेटी 12वीं कक्षा पास कर लेती है, तो उसे 51 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता प्रदान की जाती है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के डीपीओ देवेंद्र थपलियाल ने बताया कि 2024-25 के लिए जनपद पौड़ी में 2041 लाभार्थियों का चयन किया गया है। इस वर्ष में जन्म लेने वाली 237 बेटियों और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाली 1804 बेटियों को इस योजना में शामिल किया गया है।

यह योजना पहले समाज कल्याण विभाग के माध्यम से 2016-17 तक चल रही थी, लेकिन अब इसे महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है। नंदा गौरा योजना का लाभ केवल उत्तराखंड राज्य के निवासियों को ही प्राप्त होता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33