शीतकालीन यात्रा के प्रारंभ से देवभूमि में पर्यटन और तीर्थाटन को मिलेगा नया उत्साह: मुख्यमंत्री धामी

रविवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा केदार के शीतकालीन प्रवास स्थल, उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की।

May be an image of 5 people and templeमुख्यमंत्री ने उखीमठ में शीतकालीन यात्रा के शुभारंभ के साथ ही प्रशासन द्वारा की गई यात्रा की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

May be an image of 5 people, temple and textमुख्यमंत्री ने कहा कि शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ देवभूमि के तीर्थाटन और पर्यटन को और अधिक सशक्त बनाएगा। इसके माध्यम से न केवल पर्यटकों का आगमन बढ़ेगा, बल्कि राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थल भी प्रचलित होंगे। इसके अतिरिक्त, स्थानीय निवासियों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

May be an image of 7 people, temple and text

इस मौके पर विधायक श्रीमती आशा नौटियाल, श्री भरत चौधरी, श्री बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री अजेंद्र अजय सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33