spot_img

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्ड्स स्थापना दिवस पर दी नई घोषणाएं, जवानों के कल्याण के लिए उठाए कदम

मुख्यमंत्री ने होमगार्ड्स जवानों को दी छात्रवृत्ति चेक, प्रोत्साहन राशि व अन्य कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की


देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ननूरखेड़ा, देहरादून में होमगार्ड्स स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित रैतिक परेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने होमगार्ड्स जवानों के मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति की धनराशि के चेक प्रदान किए। साथ ही होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की स्मारिका 2024 और विभागीय कलेण्डर 2025 का विमोचन भी किया।

May be an image of 8 people, camel and text

मुख्यमंत्री ने जवानों के कल्याण के लिए कई घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि 9 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर तैनात होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को पुलिस और एसडीआरएफ कर्मियों की तरह प्रति जवान 200 रुपये प्रतिदिन अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अलावा, एसडीआरएफ के साथ प्रशिक्षण प्राप्त होमगार्ड्स को तैनाती के दौरान 100 रुपये प्रतिदिन प्रोत्साहन राशि मिलेगी। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि होमगार्ड्स विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रत्येक 3 वर्ष में मिलने वाला वर्दी भत्ता अब प्रतिवर्ष मिलेगा। 60 वर्ष की आयु पूरी करने पर होमगार्ड्स को कल्याण कोष से दी जाने वाली अनुग्रह राशि में 50 हजार रुपये की वृद्धि की जाएगी।

May be an image of 7 people and text

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि होमगार्ड्स जवानों का योगदान राष्ट्रसेवा में अनमोल है। वे हमेशा कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात नियंत्रित करने और धार्मिक आयोजनों के दौरान सुरक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्राकृतिक आपदाओं के समय भी ये जवान हमेशा तत्पर रहते हैं। “जहां कम वहां हम” की भावना के साथ काम करने वाले होमगार्ड्स का हौसला और समर्पण सराहनीय है।

May be an image of 8 people, dais and text

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने होमगार्ड्स जवानों के लिए अनेक नई योजनाओं का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि प्रेमनगर, देहरादून में एक अत्याधुनिक इंडोर फायरिंग रेंज का निर्माण किया जा रहा है, जो जवानों को शस्त्र प्रशिक्षण में मदद करेगा। इसके अलावा, सेना के जवानों की तरह होमगार्ड्स के लिए सीएसडी कैंटीन की सुविधा भी शुरू की गई है। महिला होमगार्ड्स को प्रसूति अवकाश देने का ऐतिहासिक निर्णय भी सरकार ने लिया है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि प्रदेश के 9 स्थानों पर कंपनी कार्यालय-ट्रांजिट कैंप और इमरजेंसी सर्च एवं रेस्क्यू सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं, जिनके लिए 13 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय स्वीकृति दी गई है।

कार्यक्रम में विधायक उमेश शर्मा काऊ, खजान दास, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, अनिता मंमगांई, सचिव शैलेश बगोली, डीजीपी दीपम सेठ, कमांडेंट जनरल होमगार्ड पी.वी.के. प्रसाद, मुख्य राज्य सूचना आयुक्त विवके शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

spot_img

Related Articles

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles