सरकार ने PRD जवानों की बेटियों की शादी में 50,000 रुपये की सहायता की घोषणा की

रेखा आर्या ने PRD स्थापना दिवस पर किए कई अहम ऐलान, रिटायर्ड जवानों के लिए प्रशिक्षण केंद्र की भी घोषणा

देहरादून, 11 दिसंबर 2024: प्रांतीय रक्षक दल (PRD) के स्थापना दिवस पर खेल और युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि सरकार भविष्य में PRD जवानों की बेटियों की शादी में 50,000 रुपये की आर्थिक मदद प्रदान करेगी। इसके साथ ही, रिटायर होने वाले PRD जवानों के लिए एक व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र भी जल्द शुरू किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने यह घोषणाएं बुधवार को युवा कल्याण निदेशालय मैदान, ननूरखेड़ा में आयोजित PRD स्थापना दिवस की रैतिक परेड के दौरान कीं। इससे पहले उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और विभागीय मंत्री के रूप में परेड की सलामी ली। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 2022 से PRD का स्थापना दिवस हर साल मनाने का निर्णय लिया गया है।
रेखा आर्या ने बताया कि सरकार ने PRD जवानों के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। एक्ट में संशोधन कर सेवा की आयु सीमा 18 से 60 वर्ष कर दी गई है और मानदेय बढ़ाकर 650 रुपये प्रतिदिन किया गया है। मंत्री ने यह भी कहा कि मानदेय में 2027 से पहले और बढ़ोतरी होने की संभावना है। महिला PRD जवानों को अब 180 दिन का प्रसूति अवकाश मिलेगा, जो पहले नहीं था।

इसके अलावा, मंत्री ने PRD जवानों के बच्चों को छात्रवृत्ति देने की भी घोषणा की। उन्होंने PRD जवानों के मृतक आश्रितों और घायल जवानों को कुल 15 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक प्रदान किए।

स्थापना दिवस के अवसर पर PRD की कुल 10 वाहिनियों ने परेड में भाग लिया। विक्टोरिया क्रॉस दरबान सिंह नेगी वाहिनी को पहले स्थान पर घोषित किया गया, जबकि वीर माधो सिंह भंडारी वाहिनी को दूसरा और नेताजी सुभाष चंद्र बोस वाहिनी को तीसरा स्थान मिला।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने 101 मृतक आश्रितों को नौकरी दिए जाने की भी जानकारी दी और कहा कि सरकार ड्यूटी के दौरान घायल या जान गंवाने वाले जवानों के परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी रहेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33