spot_img

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में बेसहारा और बेघर लोगों को कंबल वितरित किए

सर्दी से बचाव के लिए रैन बसेरों और ठंड से सुरक्षा के उपायों का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री ने दिया सर्दी से बचाव हेतु कंबल वितरण का निर्देश, रैन बसेरों में आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने का लिया संकल्प।

देहरादून, 10 दिसंबर 2024: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार की शाम आई.एस.बी.टी, देहरादून में बेसहारा, बेघर लोगों और मलिन बस्तियों में रहने वालों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण भी किया और वहां रहने वालों की स्थिति का जायजा लिया।

May be an image of 5 peopleमुख्यमंत्री ने रैन बसेरे में रह रहे श्रमिकों से मिलकर उनका हाल-चाल पूछा और अधिकारियों को निर्देश दिया कि रैन बसेरों में पर्याप्त सुविधाओं की व्यवस्था की जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि बच्चों, महिलाओं, दिव्यांगजनों और बीमार लोगों को तत्काल रैन बसेरे में स्थानांतरित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने रैन बसेरों में भोजन की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।
May be an image of 7 people and text

आई.एस.बी.टी में कंबल वितरण के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं का मूल्यांकन किया और अधिकारियों को सर्दी से बचाव के लिए अलाव जलाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता यह है कि कोई भी व्यक्ति सर्दी की चपेट में ना आए और सभी जरूरतमंदों को कंबल वितरण का कार्य समय पर पूरा किया जाए।
May be an image of 7 people and hospitalमुख्यमंत्री ने शहर में विभिन्न प्रमुख स्थानों पर भी अलाव जलाने के निर्देश दिए और कहा कि इस शीतकाल में बेसहारा लोगों की हर संभव सहायता की जाएगी।

spot_img

Related Articles

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles