चंद्र दर्शन पर निर्भर रहेंगी तिथियाँ, राज्य सरकार को लागू करने का अधिकार
देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने 2025 के सार्वजनिक अवकाशों का कैलेंडर जारी कर दिया है। यह कैलेंडर मैनुअल ऑफ गवर्नमेंट आर्ड्स के पैरा-243 के तहत निर्धारित किया गया है।




इस कैलेंडर में दी गई अवकाशों की तिथियाँ स्थानीय चंद्र दर्शन पर निर्भर रहेंगी। यदि किसी विशेष त्योहार की तिथि में बदलाव होता है, तो वह स्वचालित रूप से चंद्र दर्शन के अनुसार बदलेगी, और इसके लिए किसी औपचारिक आदेश की आवश्यकता नहीं होगी।
इसके अतिरिक्त, निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 की धारा 25 के तहत राज्य सरकार को यह अधिकार प्राप्त है कि वह भारत सरकार की विज्ञप्ति संख्या-20/25-56-पव-1 के आधार पर इन अवकाशों को लागू कर सकती है।



