केंद्रीय बजट 2025-26 में उत्तराखंड के रेल नेटवर्क के विस्तार के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। इस बजट में राज्य के लिए आवंटित धनराशि 2009-14 की तुलना में 2,382% अधिक है, जो प्रदेश के रेलवे कनेक्टिविटी के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होने वाली है।
बेहतर रेल कनेक्टिविटी से न केवल प्रदेशवासियों को लाभ मिलेगा, बल्कि देश और विदेश से आने वाले करोड़ों पर्यटकों के लिए नए रास्ते खुलेंगे। यह कदम उत्तराखंड को पर्यटन और तीर्थाटन के लिहाज से और भी आकर्षक बना सकता है, जिससे राज्य की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
केंद्रीय बजट 2025-26 में उत्तराखंड में रेल नेटवर्क के विस्तार के लिए आवंटित बजट प्रदेश में रेलवे कनेक्टिविटी के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। इस बार का आवंटित बजट इसलिए भी विशिष्ट है कि यह 2009-14 में आवंटित बजट की तुलना में 2,382% अधिक है।
बेहतर रेल कनेक्टिविटी से न केवल… pic.twitter.com/klGfkJCEBv
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) February 3, 2025
इस आवंटन से प्रदेशवासियों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है। विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए यह कदम बेहद महत्वपूर्ण होगा। इस बार का बजट उत्तराखंड के लिए एक नया अध्याय लेकर आ रहा है, जिससे राज्य के विकास की गति तेज होगी।
प्रदेशवासियों की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को इस महत्वपूर्ण बजट आवंटन के लिए हार्दिक आभार प्रकट किया गया है।



